फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिसकर्मी पर भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप, भाजपाईयों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती चौकी पर रविवार रात को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा के मनोनीत पार्षद कमल कुमार अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ चौकी परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। भाजपाईयों ने चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर भाजपा कार्यकर्ता रोहित को थप्पड़ मारने का आरोप है। मामले को लेकर भाजपाईयों ने सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को मामले की जानकारी दी। सीओ ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नई बस्ती चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी नई बस्ती में हुए एक झगड़े की जांच के सिलसिले में रविवार को रोहित उर्फ जोगिंदर के घर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी ने रोहित को थप्पड़ मार दिया। परिजनों ने इसकी सूचना मनोनीत पार्षद को दी। सूचना मिलने पर पार्षद अपने समर्थकों के साथ चौकी पहुंचे। पार्षद अपने समर्थकों के साथ चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। धरने के चलते चौकी परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पार्षद ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि पुलिसकर्मी जांच के लिए गए थे। जहां पर दोनों की कहासुनी हुई। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें