दुरुपयोग बंद होगा
डीआईजी अखिलेश कुमार का कहना है कि पहले फर्जी मुकदमा दर्ज कराया और फिर दोनों पक्षों में समझौता कर केस में एफआर लगाकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। दहेज उत्पीड़न के 70 फीसदी मुकदमे पुलिस जांच में फर्जी पाए गए हैं। उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
जल्द ही की जाएगी गोष्ठी
वैवाहिक विवाद से जुड़े मुकदमों में पुलिस एफआर न लगाए। चार्जशीट दाखिल करके कोर्ट में प्रस्तुत करे। कोर्ट ही तय करेगी कि दंपति में फैसला होना है या नहीं। सरकारी मशीनरी और कोर्ट का समय खराब करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/