फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ का सफर होगा सुहाना: मोबाइल, क्यूआर कोड से मिलेगा रैपिड रेल का टिकट 

Wed, 23 Jan 2019 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
QR code
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ का सफर सुहाना बनाने के लिए एनसीआरटीसी तेज गति से कार्य कर रहा है। हालांकि, अभी प्रोजेक्ट पर हरी झंडी मिलने का इंतजार है। करीब पांच महीने पहले फाइल को लोक निवेश बोर्ड में भेज दिया गया था, लेकिन वहां अभी फाइल अटकी है।

विज्ञापन


इससे पहले नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट में दी जाने वाली सुविधाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है। एनसीआरटीसी ने यात्रियों के सफर के लिए एडवांस टिकट सिस्टम को लाने पर जोर दिया है।

रैपिड रेल के टिकटिंग सिस्टम को मेट्रो से एडवांस करने पर एनसीआरटीसी ने एजेंसियों से बात करनी शुरू कर दी है। रैपिड रेल का टिकट क्यूआर कोड और नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक से दिया जाएगा। इन दोनों तकनीकों के प्रयोग से स्टेशनों पर भीड़ होने से बचा जा सकेगा। यात्री घर से निकलते ही टिकट बुक कर सकेंगे और ऑटोमेटिक गेट पर आकर डिवाइस करीब लाते ही रैपिड रेल का सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियर फील्ड कम्युनिकेशन
आमतौर पर स्मार्टफोन में ‘एनएफसी’ विकल्प अब आने लगा है। इस विकल्प की मदद से आसानी से टिकट का पेमेंट हो जाएगा। एनएफसी विकल्प में जाने पर आपको डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरनी होगी। इसके बाद इसमें रुपये ट्रांसफर करने के लिए रैपिड रेल के एंट्री गेट पर लगी एनएफसी गेट के पास मोबाइल को ले जाना होगा।

मोबाइल में ‘ओके’ बटन दबाने पर पेमेंट हो जाएगा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि टिकट सिस्टम को एडवांस करने की तैयारियां हैं।  सभी पर विचार किया जा रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें