फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दशहरे पर रहेगा पुलिस का पहरा, माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी ने दिए सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेंज के सभी एसएसपी को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रामलीला हो रही है, रावण का दहन किया जाएगा। वहां पर पुलिस बल तैनात किया जाए। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीआईजी ने बताया कि मेरठ में 36 स्थानों पर मेले और रामलीला का मंचन हो रहा है। इन सभी जगहों पर रावण का दहन किया जाएगा। शहर में 36 संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। सामाजिक माध्यमों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए 36 त्वरित प्रतिक्रिया दल बनाए गए हैं। उन्होंने रामलीला, दुर्गा मूर्ति, प्रतिमा विसर्जन और जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने को कहा। किसी भी विवाद को तुरंत सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने पर त्योहार पंजीकृत रजिस्टर संख्या आठ का अध्ययन करने को कहा गया है। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूजा पंडालों, जागरण पंडालों और प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर अग्निशमन टीम तैनात रहेगी। पिछले पांच वर्षों के विवादों और पंजीकृत मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मार्ग परिवर्तन बिंदु और भीड़ नियंत्रण के लिए चलित अवरोधक की व्यवस्था की जाए। सामाजिक माध्यमों पर अफवाहों पर भी सतर्क दृष्टि रखने को कहा गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें