फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरनगर में बढ़ी पुलिस की सख़्ती, कई दुकानों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरनगर में बढ़ी पुलिस की सख़्ती, कई दुकानों के किए चालान
विज्ञापन

मेरठ। खैरनगर में भीड़भाड़ को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच शुक्रवार को पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने अभियान चलाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर जागरूक किया। लापरवाही बरतने पर कई दुकानदारों के चालान भी किए।
खैरनगर दवा का बड़ा बाजार है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद यहां हर दिन भीड़ पहुंच रही है। आपाधापी के बीच ना तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क का। शुक्रवार को सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ बाजार में पहुंच गए। उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के प्रति जागरूक किया और उनसे हर दशा में कोविड नियमों के अनुपालन की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे कोविड नियमों का पालन कराने में सहयोग करें, अन्यथा कार्रवाई करनी पड़ेगी। सीओ ने हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया का पुल तक भी अभियान चलाकर बेवजह घूम रहे लोगों को सबक सिखाया। कई लोगों को थाने भी भेजा गया, हालांकि बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि बाजारों में लगातार निरीक्षण कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क दवा बेचने पर लगाया जुर्माना
मेरठ। तमाम सख्ती के बाद भी कुछ लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। शुक्रवार सुबह एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें एक मेडिकल स्टोर संचालक बिना मास्क दवा बांटते दिख रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची और मेडिकल स्टोर संचालक सहित कई दुकानों का चालान किया। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि वीडियो में सेंट्रल मार्केट स्थित प्रतीक मेडिकल स्टोर सहित दो मेडिकल स्टोर, दो फूल विक्रेताओं, एक बाइक सवार का जुर्माना किया गया है। उधर, आईजी के हस्तक्षेप के बाद सेंट्रल मार्केट में खुल रहीं दुकानों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बंद कर दिया। ये दुकानें निर्धारित समय के बावजूद खुल रहीं थीं और इन पर भीड़ जुटने की शिकायत मिल रहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें