फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गौकशी का आरोपी घायल; चार बदमाश फरार

Wed, 05 Aug 2026 10:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने एक जीवित गौवंश, तमंचा, कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं, जबकि चार आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में घायल गोकश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बिशनगढ़ चौरा के जंगल में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गौकशी की सूचना पर जंगल पहुंची थी पुलिस
सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिशनगढ़ चौरा के जंगल में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गांव हलवाना निवासी अखलाख के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके चार साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

एक जीवित गौवंश और हथियार बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक जीवित गौवंश को सुरक्षित बरामद किया। इसके अलावा एक तमंचा, कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी कब्जे में लिए गए हैं। बरामद सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल किया गया रेफर
घायल आरोपी अखलाख को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें