फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगे गोली के छर्रे; अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 10:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में घर लौट रहे युवक पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी। पीठ में गोली के छर्रे लगने से युवक घायल हो गया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुलंजन निवासी 21 वर्षीय युवक पर बुधवार रात घर लौटते समय अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरधना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बाइक रिपेयर की दुकान से लौट रहा था युवक
पुलिस के अनुसार गांव कुलंजन निवासी मोहिन उर्फ मोनू पुत्र यामीन का 21 वर्षीय पुत्र वामिक सरधना की चौधरी मार्केट स्थित मुस्तफा की मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम सीखता है। बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद होने के बाद वह साइकिल से अपने गांव लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: Meerut: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के पास पीछे से की फायरिंग
बताया गया कि गांव के बाहरी छोर पर कुलंजन रजबहे की पटरी पर स्थित एक स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात बदमाश ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे युवक की पीठ में लगे, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वामिक को उपचार के लिए सीएचसी सरधना ले गए। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हमलावर की तलाश
घायल युवक के पिता मोहिन उर्फ मोनू ने थाना सरधना में अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही हमलावर की पहचान और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें