फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दबिश देने पहुंची पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर फरार कराया, 20 नामजद समेत कई पर मुकदमा

Tue, 16 Jun 2026 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोरना गांव में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। पुलिस ने 20 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी को उसके समर्थकों ने लाठी-डंडों के बल पर छुड़ाकर फरार करा दिया। घटना के बाद पुलिस ने 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: मंदिर के करीब ठेका, दिन-रात लोग पीते हैं शराब, नाले में मिले पांच शव, कार्रवाई की उठी मांग 

विज्ञापन
Trending Videos

वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में गांव मोरना निवासी राहुल मोरना काफी समय से वांछित चल रहा था। सोमवार देर रात ब्रह्मपुरी थाने के उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह समेत पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

लाठी-डंडों से लैस लोगों ने किया हमला
पुलिस के अनुसार हंगामे के दौरान आरोपी पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी राहुल मोरना को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार करा दिया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

जान बचाकर लौटनी पड़ी पुलिस टीम
हमले के बीच पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा को देखते हुए पीछे हटना पड़ा। पुलिस टीम किसी तरह मौके से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद आसपास के थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल को भी अलर्ट किया गया।

20 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह की तहरीर पर भावनपुर थाने में ओमवीर, सचिन, अंकित, ज्योति, टीना, उज्ज्वल, निखिल, नीरज, दीपक, हर्ष, सुनील, कृष, आशीष, वंश, प्रदीप त्यागी, लाखन, मीतल, जगरेश समेत 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस के कार्य में बाधा डालने और आरोपी को छुड़ाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें