फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोदीपुरम में 12 फीट से ऊंचे डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, कांवड़ियों को समझाकर कराया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून कांवड़ यात्रा मार्ग पर सोमवार को मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास पुलिस ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले एक डीजे वाहन पर कार्रवाई की। जांच के दौरान ट्रक पर लगा डीजे निर्धारित सीमा से अधिक, करीब 12 फीट से ऊंचा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक पर सवार सभी कांवड़ियों को सुरक्षित नीचे उतरवाकर वाहन की जांच कराई।
कार्रवाई के दौरान सीओ दौराला शिव ठाकुर, एसओ पल्लवपुरम भरत सारस्वत और उपनिरीक्षक मुन्नेश कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को शासन की ओर से जारी सुरक्षा गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित मानकों का पालन उनकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। शुरुआत में कुछ कांवड़ियों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि अधिक ऊंचाई वाले डीजे और कांवड़ बिजली की हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आ सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।समझाने के बाद कांवड़ियों ने सहयोग किया और डीजे की ऊंचाई कम कराकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर वाहन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा मार्ग पर 12 फीट से अधिक ऊंचाई और 10 फीट से अधिक चौड़ाई वाले डीजे अथवा कांवड़ को चलने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार जांच की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें