मेरठ। लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या में नामजद 25 हजार के इनामी सौतेले भाई नईम की पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस आरोपी के बेहद करीब पहुंच गई है। नईम के रिश्तेदार की भी पुलिस ने लोकेशन निकाल दी और उसकी तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार नईम व उसके रिश्तेदार सहित तीन लोगों ने मोईन के परिवार को पहले खाने में नशीला पदार्थ खिलाया और फिर दंपती, तीन बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।
एसएसपी विपिन ताड़ा के मुताबिक मोईन का अपने ही परिवार से विवाद चल रहा था। नईम ने पहले भी मोईन की हत्या की धमकी दी थी। नईम तांत्रिक है और उसने मोईन सहित उसके परिवार की हत्या की योजना 10 दिन पहले बनाई। मोईन ने जेल में बंद अपने भाई अमजद की जमानत कराने के लिए भाभी नजराना को चार लाख रुपए देकर फतेहउल्लापुर वाला प्लॉट अपने नाम कराया था। इसे लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया था।
नईम ने चार निकाह किए हैं। उसके साथ एक रिश्तेदार रहता है। उसे वह दत्तक पुत्र कहता है। मोईन के साले की तहरीर पर नईम, तसलीम और नजराना को नामजद किया गया है। इनमें नईम भागा हुआ है। परिवार के लोगों ने भी नईम और उसके साथ रहने वाले रिश्तेदार द्वारा सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही है। एसएसपी ने नईम पर 25 हजार का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। बताया गया कि नईम की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस उसके बेहद नजदीक पहुंच गई है। गिरफ्तारी होते ही पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कह रही है।
वारदात कर आसानी से भागा नईम
पुलिस का कहना है कि सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद नईम अपने भाई तसलीम के घर पर पहुंचा था। बुधवार रात ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फतेहउल्लापुर में प्लाॅट और संपत्ति के लिए ही हत्या की वारदात हुई है। नईम शातिर है व उसके खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमे भी दर्ज हैं। नईम भी मोईन से नफरत करता था। आसमा के भाई ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद में सौतेले भाइयों और नजराना ने पूरे परिवार की हत्या की है। पुलिस ने तसलीम और नजराना को गिरफ्तार कर घंटों पूछताछ की, लेकिन अभी उन्होंने वारदात करना कबूल नहीं किया है। नईम की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली व उत्तराखंड में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
यह हुई थी वारदात
मोईन और उसका परिवार डेढ़ महीने पहले ही रुड़की से आकर लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आकर बसा था। मोईन अपने घर का निर्माण करा रहे थे। बृहस्पतिवार रात में करीब 8:30 बजे मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीनों बेटियों के शव मिले थे। वारदात के बाद से मोईन का सौतेला भाई नईम भागा हुआ है, उसका मोबाइल भी बंद है। आसमा के भाई आमिर अहमद ने लिसाड़ीगेट थाने में मोईन के सौतेले भाई नईम, तसलीम और भाभी नजराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। भागा हुआ आरोपी नईम मुख्य आरोपी बताया गया है।
-
मोईन के नामजद भाई तसलीम और भाभी नजराना को गिरफ्तार किया गया है। नामजद नईम मुख्य आरोपी है। पुलिस की टीम आरोपी नईम की तलाश में लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। नईम का एक रिश्तेदार भी भागा हुआ है, उसका मोबाइल बंद है। - विपिन ताडा, एसएसपी
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।