मेरठ। ससुराल वालों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर पेट्रोल पीने वाली सानिया की हालत शनिवार को बिगड़ गई। यह देख मां निशात को भी गश आ गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी का पुल निवासी फिरोज ने अपनी बेटी सानिया की शादी तीन साल पहले बिजनौर निवासी सलमान से की थी। आरोप है कि सलमान नशे का आदी है। ससुराल वाले भी सानिया का दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। दो साल से सानिया अपने मायके रह रही है। यहीं उसने बेटी हानिया को जन्म दिया। बुधवार को सानिया अपनी एक रिश्तेदारी में गई थी। वहां उसकी ननद हिना भी पहुंच गई और बच्ची को जबरन छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने फोन पर सलमान व उसके परिजनों से बात की और शुक्रवार को थाने में तलब किया था। सानिया थाने आ गई लेकिन सलमान पक्ष से कोई नहीं आया। इससे क्षुब्ध सानिया ने घर लौटकर खुद को टॉयलेट में बंद कर पेट्रोल पी लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सानिया को बाहर निकाल कर हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।