फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गोकशों के खिलाफ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन के बावजूद देहात में गोकशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एसएसपी ने देहात में बुधवार से तीन दिवसीय अभियान चलाया। जिसमें पहले दिन 43 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किठौर, परीक्षितगढ़, खरखौदा, मवाना, सरधना, सरूरपुर, रोहटा एवं परतापुर क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। जिसमें 10 दिन में करीब 15 मुकदमें देहात क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। गोकशी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। देहात में गोकशी को लेकर एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि गोकशी के खिलाफ तीन दिन अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाएं। गोकशों की गिरफ्तारी करें। इसके चलते पुलिस ने पहले दिन 43 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि 88 आरोपी अभी वांछित हैं। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि गोकशों के खिलाफ अभियान जारी है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें