फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संर्पूण लॉकडाउन में बाहर घूम रहे लोगों को पुलिस ने जबरन एंबुलेंस में बैठाया

विज्ञापन
बेवजह बाहर घूम रहे युवक को एंबुलेंस में बैठाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। नगर सोमवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहा। मंडी से लेकर छोटी दुकानें भी बंद रहीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से रास्तों पर निगरानी रखी। बाहर निकले लोगों को चेतावनी देकर घरों में भेजा
विज्ञापन

जानकारी हो कि जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने हर सप्ताह के सोमवार व बृहस्पविार को पूरे जनपद में लाक डाउन की घोषणा की है। जिसके तहत सोमवार को मंडी से लेकर छोटी दुकानें तक सभी बंद रहीं। वहीं पुलिस ने कंट्रोल रूप से नगर की निगरानी की। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घरों से बाहर निकले लोगों को चेतावनी देकर वापस भेजा। वहीं, सुभाष चौक पर स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस खड़ी कर ली। जो भी बाहर घूमता मिला उसे एंबुलेंस में बैठाकर थर्मल स्केनिंग की। लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें