फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलू व कालू गैंग के बदमाशों को दो दिन में पुलिस करें चिन्हित: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/बहसूमा। राहवती कौल मार्ग स्थित पुलिया के पास शिवम उर्फ गोलू सकौती और कालू रामनगर गैंग के बीच गैंगवार में हुई 50 राउंड फायरिंग के मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गंभीरता से लिया है। उन्होेंने बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी देहात से कहा कि दो दिन में दोनों गैंग के बदमाशों को चिन्हित कर उनकी कुंडली तैयार की जाए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दस टीम बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर बैठक लेकर डीआईजी ने कहा कि किसी भी स्थिति में किसी भी प्रकार के गैंग को न पनपने दिया जाए। अगर वह हिस्ट्रीशीटर हैं, तो इनकी निगरानी अच्छे से क्यों नहीं की गई। दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। इनके सभी मुकदमों की सूची बनाकर गैंग के पंजीकरण आदि की कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए। डीआईजी ने दो दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। साथ ही सीओ मवाना व सदर देहात को बीट व्यवस्था सुधारने के लिए कहा।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा को इन गिरोह पर कड़ी नजर रखने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने थानाध्यक्षों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एक घंटे तक फायरिंग से फैली थी दहशत
मंगलवार को कालू रामनगर गैंग के सदस्य कार से देदूपुर गांव में चाव (बागड़ वाले बाबा) पर चढ़ाने गए थे। वे लोग वहां से लौट रहे थे। रास्ते में शिवम उर्फ गोलू सकौती बाइक से अपने साथियों के साथ राहवती कोल वाले मार्ग पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग होनी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से 50 राउंड फायरिंग हुई। गोलू गैंग के सदस्य बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। कालू गैंग के सदस्यों ने दो बाइक पर पेट्रोल डालकर जला दिया। बाद में बदमाश कार से भाग गए। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अपनी ओर से गोलू व कालू गैंग के नौ नामजद एवं कुछ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस नामजद आरोपियों के अलावा पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें