गंगानगर। सिखेड़ा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में गोली मारने वाले आरोपी पक्ष से पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी गांव सधारणपुर निवासी आशु है। जिसे मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंचौली थाना पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, गोली लगने से घायल हुए शिवम का ऑपरेशन किया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। सिखेड़ा गांव से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड पर आसपास गांव के युवक क्रिकेट खेलते हैं। मंगलवार दोपहर भी मैच चल रहा था। उसी दौरान गांव सिखेड़ा निवासी शिवम का मैच के दौरान नंगली मुख्तयारपुर निवासी आर्यन, उदित आदि युवकों से झगड़ा हो गया था। मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। आरोप है आर्यन और उसके साथियों ने शिवम को गोली मार दी और फरार हो गए। परिजनों ने 10 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।