फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो हत्यारोपि जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने कायस्थ बड्ढा में शुक्रवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में रविवार को दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त् दो डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी हत्यारोपियों को शीध्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शांति व्यवस्था के चलते गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात प्रेम प्रंसग के चलते ग्राम कायस्थ बड्ढा में नासिर (19) पुत्र इशहाक को युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला था। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा कायम कराया था। पुलिस ने रविवार को अदालत पुत्र मुंसब तथा रहीस पुत्र मुसंब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
होमगार्ड की बेटी ने किया आत्महत्या का प्रयास
मवाना। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव निवासी होमगार्ड जो 112 पर तैनात है कि पुत्री ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। युवती को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसको मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें