अवैध शराब बेचने के मुख्य आरोपी की पत्नी को जेल भेजा
जानीखुर्द। पुलिस ने शुक्रवार को मीरपुर जखेड़ा में एक बंद मकान से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। इसमें दो व्यक्तियों को नामजद किया था। रविवार को पुलिस ने बरामद शराब के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को गांव मीरपुर जखेड़ा में ग्रामीणों की शिकायत पर सुरेंद्र के बंद मकान से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने घटना में सुरेंद्र और उसके साले योगेंद्र उर्फ योगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने सुरेंद्र की पत्नी कविता को डालूहेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार सुरेंद्र के घर में परचून की दुकान है। उसकी पत्नी कविता और साला योगेंद्र उर्फ योगी परचून की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचते थे। पुलिस ने कविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।