पुलिस ने कैंटर में सवार गुलफाम व फिरोज निवासी बेहट को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि कैंटर में 533 शराब की पेटियां लदी थी। जिनकी कीमत करीब 17.50 लाख रुपये है।
पकड़े गए तस्करों में फिरोज बिहारीगढ़ थाने से भी शराब के मामले में ही वांछित चल रहा था। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है किस राम कहां से लाई जा रही थी और कहां पर सप्लाई की जानी थी।