फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जगह शादी तय हुई तो युवक ने प्रेमिका के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

Tue, 14 Jan 2020 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File
विज्ञापन
हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार दोपहर प्रेमी युगल ने खाली पड़ी दुकान में दुपट्टे से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों के मुताबिक युवक-युवती पड़ोसी थे, युवक की शादी तय होने से दोनों परेशान थे। परिजनों ने बिना पुलिस की कार्रवाई के दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक मनोहरपुर कॉलोनी निवासी पड़ोसी 22 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवार मजदूरी करते हैं जबकि युवक-युवती पढ़ाई करते थे। दोनों के प्रेम प्रसंग की परिजनों को जानकारी नहीं थी।

कुछ दिन पूर्व परिजनों ने युवक की शादी तय कर दी। जिससे दोनों परेशान चल रहे थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे युवक के घर में बनी खाली पड़ी दुकान में युवक-युवती मिले। इस दौरान दोनों ने साथ मरने का फैसला ले लिया।

परिजनों की परवाह किए बगैर दोनों ने दुपट्टे की सहायता से दुकान की छत में लगे कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कॉलोनी के लोगों ने दोनों को दुकान में फांसी पर लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने तय किया कि दोनों की मौत की जानकारी कॉलोनी से बाहर न जाए। सभी की सहमति के बाद आनन-फानन में युवक-युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

किसी ने भी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। अगर किसी के द्वारा तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें