फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे फेवीक्विक व फेविकॉल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने फुटबॉल चौराहे के पास दुकान पर छापा डालकर एरलडाइट के स्टीकर लगाकर बेचे जा रहे फेवीक्विक और फेविकॉल पकड़ लिए। पुलिस दुकान पर मौजूद अरबाज को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने अरबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

चंड़ीगढ़ निवासी ललित कुमार ने ब्रह्मपुरी थाने पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क में फील्ड मैनेजर हैं। पीडिलाइट कंपनी ने उनकी एजेंसी कंपनी का डुप्लीकेट माल पकड़ने का अधिकार दे रखा है। ललित ने अनुसार उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी की फुटबॉल चौराहे के पास विनायक हार्डवेयर की दुकान पर कंपनी का नकली माल बेचा जा रहा है। बुधवार सुबह कंपनी के अधिकारी पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंचे। टीम ने मौके से एरलडाईट एक किग्रा के सात सेट व 200 ग्राम के 26 सेट बरामद किए। पुलिस पकड़े गए माल व अरबाज को लेकर थाने आ गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें