फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आबूलेन में पुलिस ने 15 लाख की शराब और बीयर पकड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने आबूलेन में छापा मारकर करीब 15 लाख रुपये की कीमत की शराब और बीयर बरामद की है। लाइसेंस अवधि पूरी होने के बाद एक ठेका संचालक घर पर ही अवैध रूप से शराब और बीयर का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 200 और बीयर की 148 पेटी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि मनीष जायसवाल निवासी 171-डिस्पेंसरी वाली गली आबूलेन घर से ही शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। उसका पहले आबूलेन में ही शराब का ठेका था। इसकी लाइसेंस अवधि 31 मार्च को खत्म हो गई। इसके बावजूद ठेके संचालक ने स्टॉक में बची शराब और बीयर को वापस कंपनी को नहीं भेजा। इसके बाद अवैध रूप से शराब-बीयर को घर से ही बेचा जा रहा था।
एसपी सिटी ने बताया कि सदर बाजार पुलिस ने मनीष जयसवाल के घर छापा मारा। यहां से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर की कुल 348 पेटी बरामद की। इसके आधार पर पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम को जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी के सदर स्थित दो अन्य घरों से भी शराब और बीयर बरामद की गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी से शराब और बीयर को जब्त कर लिया गया है। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें