फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा की बोर्ड बैठक 16 को, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की 128वीं बोर्ड बैठक 16 अप्रैल को होगी। इसमें जनहित के कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। शासन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में मानचित्र को लेकर किए गए छूट के प्रावधानों को अंगीकार किया जाएगा। इसके साथ ही रैपिड कॉरिडोर के तहत बनाए गए नौ जोन के प्लान को स्वीकृत कर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा मेरठ महायोजना-2031 के तहत 24 जोनल प्लान के क्रियान्वयन पर नीति बनेगी।
विज्ञापन

मेडा के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि आयुक्त सभागार में कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में दोपहर बोर्ड बैठक होगी। इसमें लैंड मॉनीटाइजेशन के द्वितीय फेज के लेआउट को मंजूरी दी जाएगी। इसके तहत 28 हेक्टेयर जमीन पर अफोर्डेबल हाउसिंग विकसित की जाएगी। अवस्थापना निधि के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को भी मंजूरी दी जाएगी। गंगानगर, वेदव्यासपुरी और लोहियानगर के किसान बढ़े हुए प्रतिकर की मांग कर रहे हैं। इसके लिए मुआवजे की देयता को लेकर कमेटी गठित होगी। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले लिंक मार्ग को बागपत रोड पर खोलने के लिए आशीर्वाद अस्पताल की 75 वर्ग मीटर जमीन को खरीदने के लिए अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें