फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उद्यमी की पत्नी से लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे के बाद सहमी पीड़ित महिला, चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में उद्यमी शशि कुमार गुप्ता की पत्नी पिंकी गुप्ता से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तलाश नहीं सकी है। वारदात के बाद दो बदमाश हाईवे की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए हैं। पुलिस ने उनकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए हाईवे और आस-पास के मार्गों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
बागपत रोड स्थित चित्रकूट एनक्लेव कॉलोनी निवासी उद्यमी शशि कुमार गुप्ता ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी मोहकमपुर में शशि पैकेजिंग के नाम से फैक्टरी है। मंगलवार रात पत्नी पिंकी गुप्ता के साथ दिल्ली रोड से सत्संग में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद बदमाश भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से लेकर हाईवे की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस के मुताबिक कुछ कैमरों में बदमाश वारदात के बाद हाईवे की ओर जाते हुए नजर आए हैं। पुलिस अब अलग-अलग कैमरों की फुटेज को जोड़कर बदमाशों के आने-जाने का पूरा रूट का पता कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीम लगी हुई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन



-हादसे के बाद महिला का चल रहा उपचार
बदमाशों ने उद्यमी शशि कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी पिंकी गुप्ता को टक्कर मारकर गिरा दिया था। हादसे के बाद बदमाश चेन लूटकर भाग गए थे। हादसे में महिला चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद महिला पूरी तरह सहमी हुई है। घटना के बारे में सोचकर दंपती परेशान हो जाता है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें