फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी की पत्नी को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला आजाद नगर चकला निवासी व्यापारी मुकेश की पत्नी सीमा पर गोली मारने के प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी हुईं हैं। पुलिस ने मुकेश की तहरीर के आधार अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है। अस्पताल में भर्ती सीमा अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को घर की रसोई में खाना बना रही व्यापारी मुकेश मित्तल की पत्नी सीमा पर एक नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायर कर दिए थे। एक गोली सीमा के पैर व दूसरी गोली उसके सिर में लगी थी। गोली लगने से सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गोलीकांड से पूरे बाजार में दहशत फैल गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद एसपी देहात ने सीओ सरधना फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की थी। पुलिस ने सोमवार को आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना के खुलासे के करीब है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें