सरधना में मेरठ दौराला नहर पुल के पास बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में नदीम उर्फ नंदू पुत्र रहीसुद्दीन और शादाब पुत्र रहीसुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरी बाइक पर भाग रहे समीर पुत्र सलीम और समीर के भाई मयूर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके से और घटना में प्रयुक्त दो बाइक,4 कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी देहात ने बताया कि व्यापारी दीपक के घर के पास में ही मुख्य आरोपी शादाब की चचेरी बहन के परिवार के साथ रहती है।
दीपक ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। 2 दिन पहले यह शादाब को पता चला। इसको लेकर शादाब ने अपने भाई और दो अन्य लोगों के साथ हत्या की योजना बनाई।
शनिवार रात को जब दीपक अपने साथी के साथ होटल से खाना खाकर घर जाने लगा तो। दो बाइकों से चारों युवक पहुंचे। पहली बाइक पर बैठे नदीम ने तमंचे से व्यापारी दीपक पर गोली चलाई, लेकिन वह फायर मिस हो गया। यह देख कर दीपक रुक गया। तभी पीछे से दूसरी बाइक आई और शादाब ने व्यापारी दीपक के सिर में सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद चारों घर से फरार हो गए थे।