फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोते मिले 12 वर्षीय कांवड़िये को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- बुलंदशहर के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला(मेरठ )। दिल्ली-देहरादून हाईवे कांवड़ मार्ग पर सोमवार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से बिछड़े 12 वर्षीय कांवड़िये को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बुलंदशहर के बराल निवासी सार्थक पुत्र वेदप्रकाश अपने चाचा अनिल के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में चाचा से बिछड़ गए।

हाईवे पर अकेले रोते हुए मासूम कांवड़िये को देखकर पुलिसकर्मियों ने उससे जानकारी ली। पुलिस ने उसके चाचा की तलाश भी की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक दौराला सुमन कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मी सार्थक को थाने की महिला हेल्प डेस्क पर ले आए। फोन के माध्यम से उसके मौसा से संपर्क कर माता-पिता से बातचीत कराई गई। परिजनों ने सुबह दौराला पहुंचने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने रात में महिला हेल्प डेस्क पर ही उसके आराम और ठहरने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजनों के दौराला थाने पहुंचने पर पुलिस ने आवश्यक तस्दीक के बाद सार्थक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। मासूम को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें