फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लौटी पुलिस, कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से लौटी पुलिस, कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को अब पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ेगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त होने के बाद पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में लौट आई है और व्यवस्था बहाल करने में जुटी है। इसके अतिरिक्त अस्पतालों की भी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस को सौंपा गया है।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बेवजह लोग सड़कों पर ना निकलें, लेकिन व्यवस्था मजबूती से लागू नहीं हो पाई। नतीजा यह हुआ कि सड़कों पर लोगों का आवागमन जारी रहा। दुपहिया-चौपहिया वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ते दिखे। इसकी एक बड़ी वजह पुलिस की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यस्तता बताई गई। मंगलवार को चुनावी मतगणना पूरी होने के साथ ही पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लौट आई है और एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को लेकर बनाई गई व्यवस्था को बहाल करने में जुट गई है। बुधवार से पुलिस की इस सख्ती का असर शहर की सड़कों पर दिखाई देने का अफसर दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों की भी संभालेगी सुरक्षा
पिछले कुछ दिनों में शहर के कई अस्पतालों में तोड़फोड़ और हंगामे का शोर रहा। इससे अस्पतालों में दहशत का माहौल बन गया। बुधवार से पुलिस शहर के अस्पतालों की सुरक्षा संभालेगी। इसके लिए प्लान बनाया गया है। अगर कोई अस्पताल में तोड़फोड़, मारपीट, अभद्रता का प्रयास करेगा तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। खासकर कोविड अस्पतालों को विशेष सुरक्षा प्लान के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन

चुनावी व्यस्तता खत्म हो गई है। पुलिस अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटेगी। कोविड अस्पतालों की सुरक्षा का दायित्व पुलिस संभालेगी। किसी भी स्तर पर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें