फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामलीला मैदान में लगे बाजार को पुलिस ने हटवाया

Mon, 25 Dec 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। रामलीला मैदान में साप्ताहिक बाजार लगाए जाने पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। इसके बाद भी रविवार को बाजार लगा तो पुलिस ने पहुंचकर हटवा दिया। अनाउंसमेंट करते हुए पुलिस ने रामलीला मैदान में दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए।
रविवार को रामलीला मैदान में दुकानदारों ने अपनी फड़ लगा ली थी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि रामलीला मैदान में लगने वाले इतवार बाजार को डीएम बिजनौर के आदेश पर पुलिस ने पिछले दिनों हटवा दिया था। बाजार के लिए नगर पालिका ने नुमाइश ग्राउंड को चयनित किया था। बुधवार को बिजनौर में साप्ताहिक बंदी होने पर बाजार बुध के दिन लगना तय हुआ था। इतवार बाजार अवैध रूप से लगाया जाता है। वहीं रामलीला ग्राउंड में अवैध रुप से लगने वाले साप्ताहिक बाजार को पुलिस ने जाकर हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उद्घोषणा कर निर्देश दिए कि रामलीला मैदान में अवैध रूप से बाजार नहीं लगेगा। यह बाजार नुमाइश ग्राउंड में लगाने के लिए कहा गया। बता दें कि रामलीला मैदान में बाजार लगने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती थी और आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना पड़ता था। शहर कोतवाल ने बताया कि रामलीला मैदान में अवैध बाजार नहीं लगाने दिया जाएगा। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बाजार को हटवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें