संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में के जंतर मंतर पर शुरू हो रहे आंदोलन को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी को लेकर शुक्रवार को परतापुर के काशी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
किसान और राजनीतिक संगठनों के दिल्ली जाने की सूचना पर काशी टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग कर दी गई। इसको लेकर परतापुर, टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, कंकरखेरा पुलिस टोल पर डटी रही। चुनाव आयोग के खिलाफ सीजेपी व अन्य संगठनों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन का आह्वान किया था। गांधी जयंती के दिन आंदोलन शुरू हुआ तो मेरठ सहित वेस्ट यूपी से कई राजनीतिक और किसान संगठनों ने जंतर मंतर पर जाने की बात कही। इसी को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और परतापुर, टीपीनगर, कंकरखेड़ा सहित कई थानों की पुलिस तैनात रही। काशी टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग लगा दी। हालांकि मामले जानकारी मिलने पर कोई संगठन वहां नहीं ही पहुंचा। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
-