बिजनौर में जुमे की नमाज के दौरान जामा मजिस्द के पास तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : संवाद
बिजनौर/गजरौला शिव। वक्फ बिल पास होने के बाद एहतियात के तौर पर जुमे की नमाज को लेकर जामा मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। जुमे की नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज अदा होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह, एसडीएम अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ चाहशीरी जामा मस्जिद पर पहुंचे। जिन्होंने स्थितियों का जायजा लिया। पुलिस बल की मौजूदगी से इतर जिले में सभी जामा मस्जिदों में जुमे की नमाज शांति के साथ अदा की गई। सभी लोग नमाज अदा कर अपने घरों को वापस चले गए।
इस दौरान किसी भी मुस्लिम ने वक्फ बिल के विरोध में अपनी बाहों पर काली पट्टी न बांधते हुए नमाज अदा की। जिले में गंगा जमुनी तहजीब व भाईचारे की मिसाल पेश की। बता दें कि बिल के विरोध की आशंका के चलते मस्जिदों के बाहर नमाज से पहले पुलिस तैनात की गई थी। सभी थानों की पुलिस भ्रमणशील रही। नमाज शांतिपूर्ण अदा होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मुस्लिम समाज के लोग भी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण अदा करने के लिए बार-बार मुस्लिम समाज से अपील करते रहे।