सफलता की ओर नैन सिस्टर्स के कदम
किसान देशपाल नैन और गृहणी राजवती के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। किसान ने अपनी चारों बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का फैसला किया। बड़ी बहन पिंकी की शादी हो चुकी है, जबकि प्रियंका नैन और प्रिंसी नैन सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। प्रिंसी कहती है कि बगैर परिवार के सहयोग के वह आगे नहीं बढ़ सकती। प्रथम स्थान मिलने पर खुशी है। उन्होंने कहा आईएएस बनकर लोगों की मदद करने का सपना है।
सिपाही की बेटी ने कर दिखाया कमाल
आगरा में तैनात माल माजरा गांव के सिपाही विनय कुमार सोलंकी की बेटी पलक सोलंकी ने मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया। परिवार में खुशी का माहौल हैं। माता रावी सोलंकी और भाई आकाश सोलंकी ने भी खुशी जताई। पलक का परिवार वर्तमान समय में आगरा पुलिस लाइन में रहता है। पलक ने कहा पिता के सहयोग से पहले प्रयास में सफलता मिली है। उसका सपना आईपीएस बनकर लोगों की मदद करना है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/