फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दिन में पुलिस ने चोरी किया टाटा पिकप किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चोरी किया गया टाटा पिकप बरामद कर लिया और आरोपी प्रभात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रोशनपुर के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी मनोज का टाटा पिकप 29 मार्च को चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पल्लवपुरम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कृष्णा नगर निवासी प्रभात के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और मंगलवार को उसे वाहन समेत पकड़ लिया। बरामद टाटा पिकप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन दिन के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी प्रभात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें