लोकसभा चुनाव आते ही शराब प्रतिबंधित प्रदेशों में विशेष मांग पर तस्करी की शराब खपाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। टीपी नगर पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 102 पेटी तस्करी की जा रही शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर टीपी नगर प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि रविवार की सुबह एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बागपत फ्लाईओवर पर पंजाब नंबर के एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को चिप्स के पैकेटों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा मार्का लगभग102 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से ट्रक मालिक किशन और चालक दलजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यह शराब पंजाब के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। इंस्पेक्टर टीपी नगर ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते ही आरोपी यह शराब लोकसभा चुनाव में खपाने की तैयारी में थे। बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/