फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर फिर दर्ज हुआ मुकदमा, ये रही वजह

Sun, 24 Mar 2019 05:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले बिना अनुमति रैली निकाले जाने को लेकर भी उन पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेरठ के परतापुर थाने में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ। रविवार सुबह अपने समर्थकों के साथ भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर दिल्ली रोड के गीता भवन में गोपनीय बैठक कर रहे थे।

जानकारी मिलते ही परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने संज्ञान लिया और बिना अनुमति बैठक करने पर चंद्रशेखर समेत तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा समर्थकों के खिलाफ किया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि रिठानी चौकी इंचार्ज गौरव राणा की तरफ से चंद्र शेखर के अनुच्छेद 188 और 171-जे व आचार संहिता उल्लंघन के तहत  मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें