फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला की हत्या के मामले में पुलिस को नहीं मिली तहरीर, पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंगूठी खोने के विवाद में पति ने शीशे के टुकड़े से गले पर किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अंगूठी खोने के विवाद में पति सुरेश ने पत्नी विमलेश के गले पर शीशे के टुकड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजन महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले गए थे। मृतका के भाई विनोद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हत्या के मामले में मंगलवार को भी पुलिस को तहरीर नहीं मिली। आरोपी पति पुलिस हिरासत में है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सुरेश की शादी लगभग 30 वर्ष विमलेश से हुई थी। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व घर की अलमारी से एक अंगूठी गायब हो गई थी। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। रविवार रात दंपती में दोबारा से विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में पति ने पहले पत्नी को धक्का दिया, जिससे वह ड्रेसिंग टेबल से जा टकराई। टक्कर लगते ही शीशा टूट गया। इसके बाद पति ने टूटे हुए शीशे के टुकड़े से महिला के गले पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें