फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मरीज को बंधक बनाने की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस

Mon, 30 Dec 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में मरीज को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को सड़क हादसे में घायल होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

उपचार के दौरान मरीज के परिजनों से करीब ढाई लाख रुपये भी लिए गए। आरोप था कि अब अस्पताल वाले 60 हजार रुपयों की ओर मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर मरीज को अस्पताल में बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल में जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मामला लेन-देन का था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें