फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
धरना देने के लिए एकत्र हुए किसान। (फलावदा)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के गांव पिलौना में गोली मारकर घायल करने के मामले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इस संबंध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
गांव पिलौना में गत दिनों गोली लगने से गांव रानी नंगला निवासी दीपांशु घायल हो गया था। दीपांशु ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के लिए गांव निलोहा में दबिश दिए जाने से गुस्साए ग्रामीण व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने फलावदा थाने का घेराव किया। गांव निलोहा निवासी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस बेकसूर लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने वृद्ध महिला से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए बदसलूकी की। पुलिस बेगुनाहों को उठाकर परेशान कर रही है। इस दौरान भाकियू के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी, सुनील कालखंडे, मेजर चिदौड़ी, बबलू, पुष्पेंद्र, सूबे, पप्पू, सुनील, वीरेंद्र, अक्षय, घोलू, संजीव शर्मा, विनय, परविंदर मलिक, लोकेश जाखड़ आदि मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। बेकसूरों को परेशान नहीं किया जा रहा। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें