फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अरोपियों पर वार, 310 बैंक खाते फ्रिज

Mon, 12 May 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस लाइन ​स्थित साइबर क्राइम थाना
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय से आई जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने जिले के 310 बैंक खातों को फ्रीज कराया है। ये खाते सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए गए थे। इनकी जांच डेढ़ महीने से अधिक समय तक चली।
विज्ञापन

साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी योजना का लाभ दिलाने, एप के जरिए कमाई का लालच देने सहित अन्य तरीकों से ठगी की जा रही है। इनके अलावा 10 से 20 हजार रुपये देकर भी खाते खुलवाए जा रहे हैं।
कुछ समय पहले गृह मंत्रालय से कुछ बैंक खाते संदिग्ध होने की जांच साइबर क्राइम थाना में आई थी। इसके बाद साइबर पुलिस ने खातों की जांच शुरू की।
पुलिस की जांच में 310 बैंक संदिग्ध पाए गए। खाता किसी का था और उसे चला कोई अन्य रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खातों को फ्रीज कराया और धनराशि के निकलने पर रोक लगाई।
विज्ञापन

n 2023 में ठगी किए 28 लाख रुपये कराए वापस : तमाम कोशिशों के बावजूद खातों से ठगी नहीं रुक रही है। साइबर क्राइम थाना के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 में साइबर सेल और थानों ने 28,03,002 रुपये की धनराशि को ठगों से वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें