फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहन हत्याकांड के आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव भलसोना के जंगल में मिले मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव सोरम निवासी मोहन के शव की घटना में पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी। नामजद हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने मुजफ्फरनगर से लेकर हरिद्वार तक दबिश दी, मगर हत्यारोपी अभी हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार देर शाम गांव भलसोना के किसान खेत में काम से गए थे। इसी दौरान संजय पुत्र सुभाष के ईख के खेत में खून से लथपथ मोहन पुत्र बृजपाल का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद मोहन के परिजनों ने उसके दोस्त अमित पुत्र ऋषिपाल के खिलाफ लेनदेन को लेकर हत्या करने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों दोस्त थे तथा 60 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
मृतक मोहन हरिद्वार में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई गई है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर, सोरम, हरिद्वार में दबिश दी, मगर अभी आरोपी नहीं मिला है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें