फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसा शिकंजा : चोरी की गाड़ी काटने वाले चार कबाड़ियों की तलाश में आधी रात पुलिस ने दी दबिश, मची खलबली

Wed, 14 Jul 2021 01:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अब सोतीगंज में चोरी का वाहन काटने पर पुलिस ने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। लाइन में प्रशिक्षण ले रहे स्पेशल 75 पुलिस वालों से भी सोतीगंज की जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सोतीगंज में चोरी की गाड़ी काटने वाले तीन सगे भाईयो समेत चार कबाड़ियों की तलाश में रात में पुलिस ने दबिश दी। चारों कबाड़ी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोतीगंज में शिंकजा कसने पर भी गददू, मोहसिन, जीशान उर्फ पव्वा, शोएल उर्फ सीना चोरी की गाड़ियां लगातार काट रहे हैं। इसकी सूचना एसएससी प्रभाकर चौधरी को मिली। जिस पर मंगलवार आधी रात को सदर बाजार पुलिस ने इन चारों कबाड़ी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी है। 

बताया कि गददू, मोहसिन, जीशान उर्फ पव्वा तीनों भाई हैं, जोकि सोतीगंज में रहते हैं। जबकि चौथा आरोपी शोएल उर्फ सीना जली कोठी स्थित पटेल नगर में रहता है। चारों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह अपने घर से फरार मिले। स्पेशल 75 पुलिस वालों से जानकारी लेने के बाद ही कबाडियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई है। 
विज्ञापन


सोतीगंज में चोरी का वाहन नहीं कटेगा
अब सोतीगंज में चोरी का वाहन काटने पर पुलिस ने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। लाइन में प्रशिक्षण ले रहे स्पेशल 75 पुलिस वालों से भी सोतीगंज की जानकारी ली गई है। उसके बाद ही सोतीगंज पर शिकंजा कसने की पुलिस द्वारा तैयारी की गई है।

सोतीगंज में चोरी के वाहन काटने वाले कौन-कौन कबाड़ी वांछित है। पहले उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि शातिर कबाड़ियों के यहां पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें