फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विवाहिता मुस्कान का फाईल फोटो। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुलताननगर में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव जसड़ सुलताननगर निवासी अब्दुल सत्तार का निकाह करीब छह माह पूर्व खुर्जा निवासी मुस्कान पुत्री मोहम्मद शफी से हुआ था। रविवार रात घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इस बीच देर रात पत्नी की हालत बिगड़ गई। जिस पर सुसराल वालों ने गांव के चिकित्सक को दिखाया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को मेरठ स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गर्भवती की मौत की जानकारी मायके पक्ष को हुई तो उन्होंने पति समेत सुसराल वालों पर दहेज हत्या की तहरीर दी। सीओ सरधना पंकज कुमार ने थाना प्रभारी सरूरपुर सतीश कुमार को साथ लेकर मौके पर जाकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। वहीं, मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अब्दुल सत्तार पुत्र इमामुद्दीन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें