फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की घेराबंदी के लिए पुलिस की दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंचायत चुनाव में खूनखराबा रोकने के लिए पुलिस उन अपराधियों के यहां लगातार दबिश दे रही है, जिनके परिवार के लोग चेतावनी के बावजूद चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 32 अपराधियों के पारिवारिक सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद से लेकर ग्राम प्रधान तक का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भदौड़ा गांव से योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी के परिजन तो खासतौर से आमने-सामने हैं। इसके अलावा किठौर, खरखौदा व सरूरपुर सहित जिले में अलग-अलग ब्लॉक से 32 ऐसे नामांकन हुए हैं, जिनके परिवारों में शातिर अपराधी हैं।
चुनावी माहौल में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस गांव-गांव में दबिश दे रही हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस प्रत्याशियों को चेतावनी दे रही है कि मतदान के दिन तक अपराधी दूर-दूर तक नहीं दिखना चाहिए, अन्यथा उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-------
चुनाव आयोग से की शिकायत
शातिर अपराधियों के परिजनों ने चुनाव प्रचार में बाधक बन रही पुलिस की शिकायत चुनाव आयोग में की है। हालांकि पुलिस प्रशासन अपराधियों की सूची चुनाव आयोग को पहले ही भेजने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें