दौराला------पाबली में सपा नेता सोनू पाल को कंकरखेडा पुलिस ने हाऊस अरेस्ट कर दिया
दौराला। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा को बुल्डोजर से तोड़ने के मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा के जिला उपाध्यक्ष सोनू पाल को कंकरखेडा पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया।
होलकर सेना के अध्यक्ष एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष सोनू पाल पाबली का आरोप है कि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर सरकार द्वारा बुल्डोजर चलाया गया है वह सही नहीं किया गया। इसके विरोध में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। देवी अहिल्या बाई मुगलों के समय शासक रही हैं। उनके सम्मान के लिए जान की बाजी लगा देंगे। सरकार से मांग है कि मूर्तियों का पुनर्निर्माण करवाया जाए और जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।