जंगल में है ठिकाना
पुलिस का दावा है कि सोनू वारदात करने के बाद जंगल में जाकर छुप जाता है। किसी वारदात के बाद वह करीब एक सप्ताह बाहरी दुनिया से एकदम से कटा सा रहता है। बताया जाता है कि इस दौरान उसका कोई खास संपर्क सूत्र ही उसे जंगल में खाना आदि पहुंचाता है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मोबाइल फोन नहीं रखता
पुलिस की मानें तो कुख्यात सोनू अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता। वह भलीभांति जानता है कि यदि मोबाइल फोन रखेगा तो पुलिस सर्विलांस के सहारे उसकी लोकेशन का पता लगा लेगी। इतना ही नहीं, वह किसी के मोबाइल फोन से भी बात नहीं करता। किसी को कुछ कहना होता तो बस चिट्ठी भिजवा देता है। अलीपुर मोरना और आसपास के गांव के जंगल में उसका ठिकाना बताया जाता है।
दिल्ली में सेटिंग बताई
ग्रामीणों का दावा है कि सोनू की दिल्ली में सेटिंग है। दंपति की हत्या के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो सोनू ने दिल्ली में एक युवक से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक सोनू ने कहा था कि पहले जॉनी व उसके परिवार का खात्मा करेगा। उसके बाद ही वह कोर्ट में सरेंडर करेगा। जॉनी जेल से छूटकर बाहर आ गया और वह उसको मार सकता है। इससे पहले उसने हमला बोला। पुलिस ने बताया कि कुख्यात सोनू गुर्जर दोनों हाथों से गोलियां चलाता है। ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए सरेआम जॉनी के माता-पिता की हत्या की। दोनों हाथों से ग्रामीणों के सामने गोलियां बरसाकर फरार हो गया था। वह अकेला भी वारदात को अंजाम देता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/