फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक में घुसी दरोगा की कार, एयरबैग खुलने से बची जान

विज्ञापन
संदीप,, मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते ट्रक में घुसी दरोगा की कार
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते काशी टोल प्लाजा पर सोलाना गांव के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित सोलाना गांव के पास घने कोहरे के चलते शनिवार रात गाजियाबाद से मेरठ आ रहे यूपी पुलिस के दरोगा बाबूराम निवासी रोहटा रोड की कार कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। एयरबैग खुलने के कारण दरोगा बाल बाल बचे। हादसे में कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


रोहटा रोड निवासी बाबूराम शर्मा यूपी पुलिस में दरोगा हैं। उनकी तैनाती गाजियाबाद में हैं। शनिवार रात वह अपनी कार से गाजियाबाद से मेरठ आ रहे थे। एक्सप्रेसवे पर सोलाना गांव के पास घने कोहरे के चलते उनकी कार सड़क किनारे खडे ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगने के बाद कार के एयरबेग खुल गए। जिससे बाबूराम की जान बाल बाल बची। हादसे में कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकाला। सूचना पर पुलिस और हाईवे पैट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बाबूराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पैट्रोलिंग की टीम ने कार को सड़क किनारे हटाकर रास्ता साफ किया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि हादसे में दरोगा को मामूली चोट आई है। दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें