फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली पुलिस का खुलासा, पंजाब के पूर्व सीएम की हत्या करने के लिए लूटी थी राइफलें

Mon, 15 Oct 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिसकर्मियों से लूटी गई दोनों राइफलें बरामद कर ली गई हैं। इसको लेकर एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाश पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैली में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। इसी उद्देश्य से असलाह लूटा गया था। पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के चौसाना बिडोली मार्ग पर पुलिसकर्मियों से लूटा गया असलाह यूपी पुलिस ने देर रात बरामद कर लिया। रात करीब ढाई बजे झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन मार्ग पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने पर घायल हुए जबकि दो सिपाही भी घायल हुए हैं, मौके से तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में करम सिंह पुत्र गुरचरण निवासी ग्राम रंगाना फार्म थाना झिंझाना, गुरजंट उर्फ जिंटा पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम धलावली थाना गंगोह सहारनपुर और तीसरा आरोपी अमरजीत उर्फ अमृत पुत्र पाला सिंह निवासी सेक्टर 6 गली नंबर 2 मोहल्ला विकास नगर करनाल सिटी हरियाणा। मौके से जर्मन पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना और कर्मा पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना फरार हो गए। 
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से लूटी गई दोनों राइफल के अलावा एक पिस्टल 30 बोर तथा तीन कारतूस के अलावा लूट में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एडीजी प्रशांत कुमार ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50,000 नगद इनाम दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश झिंझाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये बदमाश होमगार्ड को गोली मारकर दो राइफल लूटकर ले गए थे। वारदात 2 अक्टूबर की रात दस बजे हुई थी, जिसमें होमगार्ड संजय वर्मा गोली लगने पर घायल हुआ था, जबकि हेड कांस्टेबल संसार सिंह को पीटकर बदमाशों ने दोनों की राइफल लूट ली थी। इसके बाद दोनों से रायफल लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच स्पेशल टीम लगाई गई थीं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें