फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे: हाथ धोने से बीमारियां नहीं आएंगी पास, स्वाइन फ्लू और संक्रमण से होगा बचाव

Mon, 15 Oct 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हाथों में गंदगी छिपी होती है, जो सामान्य आंखों से दिखाई नहीं देती है। यह गंदगी किसी वस्तु को छूने, उसका इस्तेमाल करने और कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण होती है। बिना हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों का सेवन करने से यह गंदगी हमारे शरीर में चली जाती है। जो बाद में कई बीमारियों का कारण बनती है। लोगों में हाथों की धुलाई के प्रति जागरूकता के मकसद से पूरे विश्व में 15 अक्तूूबर को हाथ धुलाई दिवस (ग्लोबल हैंड वाशिंग डे) मनाया जाता है। हाथों को साफ रखने से स्वाइन फ्लू और संक्रमण से भी काफी हद तक बचा जा सकता है।

विज्ञापन


हाथ धोना है जरूरी
खाने से पहले, खाने के बाद, शौच के बाद अच्छे से हाथ जरूर धोएं। साथ ही हाथ पोंछने के लिए साफ-सुथरी जगह पर सुखाए गए तौलिए का ही प्रयोग करें। तौलियों को उबलते हुए पानी में धोएं, ताकि वे पूरी तरह से कीटाणु मुक्त हो जाएं।

हाथों की लकीरों में छिप जाते हैं कीटाणु
फिजीशियन डॉ. तनुराज सिरोही बताते हैं कि हाथ धोना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का ही एक हिस्सा है। हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखना चाहिए। हम दिन में कई चीजों को छूते हैं। ऐसे में कीटाणु हमारे हाथ की लकीरों में छिप जाते हैं। हाथ धोने के लिए हर बार साबुन का प्रयोग करें। 
विज्ञापन


बच्चों के हाथों की सफाई पर दें ध्यान
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि बड़ों की तुलना में बच्चे धूल में ज्यादा खेलते हैं। उनकेहाथों में कीटाणु ज्यादा पाए जाते हैं। लिहाजा उनके हाथों की सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किसी संक्रामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति से हाथ मिलाने के बाद कोई भी वस्तु न खाएं। खाने से पहले हाथ धोने की आदत डाल लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें