फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होमगार्ड ने चेकिंग के नाम पर वाहन चालक से की अभद्रता, गाड़ी से 20 हजार गायब

Thu, 10 Oct 2019 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन
मेरठ में एक होमगार्ड चेकिंग की आड़ में टाटा मैजिक ले गया। लौटा तो गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित चालक थाने पहुंचा तो दरोगा ने भी फटकार कर भगा दिया। अब पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


परतापुर निवासी चंद्रपाल उर्फ दीपक पुत्र तेजपाल छोटा हाथी चालक है। मंगलवार देर रात वह ई-रिक्शा की बॉडी लादकर नगीना के लिए रवाना हुआ था। वहां से भुगतान लेकर लौट रहा था। मेरठ में कमिश्नरी आवास चौराहे के निकट ट्रैफिक होमगार्ड ने उसकी गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी कागजात दिखाने पर भी होमगार्ड ने अभद्रता की। गिरेबान पकड़कर उतार लिया और खुद गाड़ी लेकर चला गया। चालक पास ही आईजी ऑफिस पहुंचा और पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई। उन्होंने थाने जाने को कहा। चंद्रपाल ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपी-100 बाइक पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए और उसे थाने ले गए। तब तक होमगार्ड भी छोटा हाथी लेकर वहां आ चुका था।

यहां होमगार्ड ने चंद्रपाल को धमकी दी कि चला जा, वरना गाड़ी सीज करा दूंगा। चंद्रपाल ने चाबी ली और गाड़ी में बैठ गया। आरोप है कि गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये गायब थे। चंद्रपाल ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा से शिकायत की। आरोप है कि दरोगा ने भी चंद्रपाल को धमकाया। इस मामले में एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना था कि शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें