फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव बनाने के मामले में मेरठ के अस्पताल पर पुलिस ने जड़ा ताला, वायरल हुआ था वीडियो

Thu, 09 Jul 2020 01:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मेरठ में बिना जांच कराए ही कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने हापुड़ रोड स्थित न्यू मेरठ हॉस्पिटल पर बुधवार को ताला जड़ दिया। इस मामले में पहले से ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सीओ का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही हॉस्पिटल को सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों इस मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक तथाकथित डॉक्टर कह रहा था कि कोरोना की जिला अस्पताल से पक्की रिपोर्ट आएगी। यह रिपोर्ट एक सप्ताह तक मान्य होगी। उसे कहीं भी ले जा सकते हैं। किसी को भी दिखा सकते हैं।

टेस्ट कराओगे तो पॉजिटिव रिपोर्ट आ सकती है और 14 दिन के लिए इलाज और क्वारंटीन होना पड़ सकता है। लेकिन 2500 रुपये देकर रिपोर्ट नेगेटिव ही आएगी। रिपोर्ट पर जिला अस्पताल की मुहर भी लगी है। इस व्यक्ति ने सीएमओ को रिपोर्ट भी दिखाई। 
विज्ञापन


इसके अलावा आरोप लगाया कि लॉकडाउन के बाद से अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाओं की डिलीवरी भी कराई गई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने इस मामले में न्यू मेरठ हॉस्पिटल के प्रबंधक शाह आलम के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में महामारी एक्ट और धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि सीएमओ या मजिस्ट्रेट के आदेश पर सील की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ताला लगा दिया है। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें