फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही लाइन हाजिर, चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही लाइन हाजिर, चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा नेता के भांजे से चेन लूट की वारदात अंजाम देने वाले आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्षद अनुज वशिष्ठ से अभद्रता करने के आरोपी सिपाही ओजस्वी मलिक को लाइन हाजिर कर दिया गया। दरोगा हरेंद्र पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
बुधवार रात वैगनआर कार सवार ने हापुड़ रोड पर नोएडा निवासी ऋषभ की चेन लूट ली थी। भाजपा पार्षद अनुज वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि लिसाड़ीगेट थाने के दरोगा हरेंद्र व सिपाही ओजस्वी मलिक ने भाजपा नेता से अभद्रता की थी। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी विनीत भटनागर ने दरोगा और सिपाही पर लगे आरोपों की जांच शुरू करा दी है। साथ ही सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने आरोपी वैगनआर कार सवार आरोपी समयपुर निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। ऋषभ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि अभद्रता के आरोपी सिपाही को लाइन भेजा गया है। दरोगा की भूमिका की जांच की जा रही है। दरोगा के खिलाफ पहले भी एक जांच सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले संयुक्त व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मुलाकात की। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि चेन लूट के प्रकरण में पुलिस का रवैया निराशाजनक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, संगठन मंत्री राजीव गुप्ता काले, मीडिया प्रभारी रजनीश कौशल, मंत्री सत्येंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता अमूल, अंकित गुप्ता, अशोक रस्तोगी, सुधांशु महाराज, प्रदीप शर्मा, अनुज वशिष्ठ मौजूद रहे। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा और हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि पूरी घटना शर्मनाक है। पहले आरोपी ने वारदात कर उसे धार्मिक रंग देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें